फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ ट्रैक्टर, एक कार, अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और फर्जी आरसी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा। पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में पांच आरोपियों को ग्राम जटपुरा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर, एक कार, अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और फर्जी आरसी बरामद की गई है।
30 दिसंबर 2025 को शंकर लाल निवासी ग्राम कपनरी, थाना मिलक की तहरीर पर व्हील्स इंडिया कंपनी की फैक्टरी के पास से सोनालिका ट्रैक्टर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। टांडा पुलिस ने ग्राम जटपुरा के पास से संबंधित मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में समीर व साहब अली निवासी ग्राम हकीमगंज, थाना अजीमनगर, आरिफ निवासी ग्राम मिलक काजी, थाना स्वार, शमी खां उर्फ शानू खां निवासी ग्राम काशीपुर आगा, थाना अजीमनगर तथा अयान निवासी ग्राम सैजनी नानकार थाना गंज, शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोनालिका ट्रैक्टर, एक बिना नंबर की होंडा सिटी कार, दो तमंचे 12 बोर, कारतूस, दो चाकू और एक फर्जी आरसी बरामद की है।
विज्ञापन

बरामदगी के आधार पर बीएनएस की अन्य धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार मौके से वसीम उर्फ गांधी निवासी ग्राम हकीमगंज, थाना अजीमनगर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। सीओ कीर्ति निधि आनंद के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें