फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार क्षेत्र में मतदान आज

Tue, 08 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे एवं आखिरी चरण में स्वार क्षेत्र की 148 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान गुरुवार को होगा। पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में मतदान बुधवार को होगा। बुधवार को होने वाले मतदान में 4211 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। स्वार क्षेत्र की 149 ग्राम पंचायतों में 148 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाने हैं। इसके लिए 1678 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।


ग्राम पंचायत सदस्य के 1915 वार्डों में 2533 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। प्रशासन की ओर से सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। अतिसंवेदनशील बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी एसडीएम को भी इस क्षेत्र में लगाया गया है।
विज्ञापन



जिला स्तरीय अफसरों की भी तैनाती की गई है। डीएम और एसपी भी खुद यहां पर डेरा डालेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंताजम किए गए हैं। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें