फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज हजारों लोग एक साथ करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को एक साथ हजारों लोग योग करेंगे। शुक्रवार की सुबह छह बजे से किला के मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल-काॅलेजों में भी योग दिवस के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम जनपद स्तर पर किला परिसर में आयोजित होगा। क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डाॅ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किला परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी विभागों के अफसर व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
योग कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम सुबह छह बजे शुरू होगा। दूसरी ओर रोशन बाग स्थित पार्क में भी योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम भी सुबह छह बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा जिले के सभी स्कूल-काॅलेजों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें