फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बारिश के आसार, आने वाले दिनों में भी रहेगा कोहरे का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही लोगों को कोहरे से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, बृहस्पतिवार को घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। दिनभर बादल छाए रहने से कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को घना कोहरा रहेगा। साथ ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद हल्की बारिश पड़ने से सर्दी और बढ़ सकती है। अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को तड़के से ही घना कोहरा छा गया। कोहरे का इस कदर आलम था कि हाईवे पर दिन में भी वाहन चालक हेड लाइट जलाकर रेंग-रेंग कर चल रहे थे। सुबह करीब 10 बजे कोहरे का प्रकोप कुछ कम हुआ लेकिन, आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। दो-पहिया वाहन चालक भी परेशान रहे। शाम होते होते गलन के साथ ठंड बढ़ गई। लोग शाम होते ही घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें