क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में प्रधान पद के लिए शनिवार को वोटिंग होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार शाम को यहां पहुंच गईं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। सींगनखेड़ा में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होना था।
मतदान से पहले ही यहां महिला प्रत्याशी शकीला की मौत हो गई थी, जिसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। नामांकन प्रक्रिया नए सिरे से कराने की घोषणा की गई थी। चुनाव स्थगित होने के बाद यहां आठ नामांकन और कराए गए थे। 21 लोगों का नामांकन पहले ही हो चुका था।
इस तरह चुनाव मैदान में कुल 29 प्रत्याशी मैदान में है। प्रधान पद के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। यहां पर 14 बूथों पर करीब 8250 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। शुक्रवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना बूथों पर पहुंच गईं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सींगनखेड़ा में मतदान के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।