फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को टॉप 20 की सूची में शामिल कराने को करें वोट

Wed, 25 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के टॉप 20 की सूची में रामपुर को शामिल कराने लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमित किशोर ने लोगों से अपील की है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने का आह्वान किया। वोट करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर है।
विज्ञापन



सीडीओ बुधवार को विकास भवन के सभागार में लोकवाणी त्रिवेणी व जनसेवा केंद्र के संचालकों के साथ आयोजित एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘सिटी चैलेंज प्रतिस्पर्धा’ के दूसरे चरण में मूल्यांकन के लिए 98 चिह्नित शहरों द्वारा शहरी विकास मंत्रालय को पेश हाोने वाली योजनाओं का आकलन ‘विश्वसनीयता’ और ‘करने की क्षमता’ के आधार पर किया जाएगा।


इसको लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कुछ मानदंड तय किए हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी चयनित शहरों में टॉप-20 का चयन किया जाना है। इसके लिए उपलब्ध सुविधाओं के लिए अंक दिया जाना है। इसके लिए कुछ 100 अंक निर्धारित हैं। कुल मिलाकर 16 फीसदी वेटेज दिया गया है।
विज्ञापन



इस तरह से नागरिकों की भूमिका काफी अहम होगी। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर फैजान खां, आईटी कोआर्डिनेटर अश्वनी त्रिपाठी सहित लोकवाणी त्रिवेणी व जनसेवा केंद्रों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें