रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल में रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया। कुछ देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक घर के अंदर कुछ ड्रम रखे थे, जिनमें कोई केमिकल था, जिस कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देख गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर आई फायर बिग्रेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। आग से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, फिलहाल करीब पचास लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।
आग की घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव की है। गांव निवासी अताउर रहमान के घर बुधवार तड़के गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। घर में रखे केमिकल के ड्रम भी आग की चपेट में आ गए। हालात इतने खराब हो गए के आसपास के चार घर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कुछ देर के अंदर ही गांव आई फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटों से अताउर रहमान, मुजीब उर रहमान समेत तीन लोग झुलस गए। आग से पड़ोसी हाजी माजिद, ताहिर और कय्यूम के घर भी नुकसान हुआ है। आग से कई घर के सामान पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।