फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद/रामपुर। एसडीएम व तहसीलदार ने नगर क्षेत्र में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान शाहबाद में बिना डॉक्टर के संचालित पाए गए एक अल्ट्रासाउंड सेंटर व अभिलेख की कमी पर एक अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। वहीं, रामपुर में भी सिटी मजिस्ट्रेट और जिला क्षयरोग अधिकारी ने अस्पतालों में संचालित हो रहीं अल्ट्रासाउंड मशीनों व पीसीपीएनडीटी एक्ट के अनुपालन सुनिश्चित करने को निरीक्षण किया। इसके अलावा टांडा में भी एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता और तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर केके चहल के साथ नगर के जनता एडवांस डॉयगोनिस्ट सेंटर पर पहुंचे। पूर्व सूचना मिलते ही बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड कर रहा व्यक्ति मौका पाकर फरार हो गया। आरोप है कि अधिकारियों के सामने अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को दूसरे रास्ते से भगाया जा रहा था। जिस पर अधिकारियों ने कई मरीजों को रोककर उनसे जानकारी ली। टीम ने मौके पर मिले लैब टेक्नीशियन से अभिलेख मांगे, लेकिन वह अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालन के संबंध में आवश्यक अभिलेख दिखाने में असमर्थ रहा। अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेख नहीं मिलने पर जनता एडवांस डायगोनिस्ट सेंटर को सील कर दिया गया।
इसके बाद अधिकारी लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड डायगोनिस्ट सेंटर पर पहुंचे। यहां अल्ट्रासाउंड के अभिलेख पूरे नहीं मिले, जिस पर इस अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी सील कर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर से रजिस्ट्रर सहित अन्य अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार ने अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों से बातचीत की ओर फोन पर जानकारी ली। ज्ञात रहे कि इन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी पूर्व में कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया था। अधिकारियों के इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ था। वहीं, दूसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट और जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने भी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेख, स्टाफ की योग्यता व अन्य बिंदुओं पर जांच की। वहीं, टांडा में वरदान अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें