फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हमलावरों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित, दबिश जारी

Wed, 29 Apr 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तराखंड से सटे डिबडिबा गांव में नाबालिग भतीजी की शादी का विरोध कर रहे ताऊ पर गोली चलाने और मारपीट करने वाले पांचों अज्ञात हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। तीनों टीमें दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक किसी का कोई सुराग नहीं लग सका है। गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा गांव निवासी प्रगट सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि उसके फार्म हाउस पर एक महिला काम करती है। रविवार की रात महिला अपनी पुत्री की शादी कर रही थी। शादी का विरोध वधू के ताऊ मुकेश निवासी बीसलपुर थाना शीशगढ़ जिला बरेली कर रहे थे।
आरोप है कि रात में बोलेरो सवार पांच अज्ञात लोग विवाह समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने तमंचे से मुकेश पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। संयोग से मुकेश बच गए, लेकिन उनके पास खड़े भगवान दास निवासी बीसलपुर, बरेली और फार्म स्वामी के भाई जसविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पांचों हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें