फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छात्रा समेत तीन की मौत

Tue, 20 Sep 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/खजुरिया/ शाहबाद रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित कक्षा दो की एक छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं, एक युवक की बुखार से मौत हो गई है। उधर शाहबाद क्षेत्र के गदमर गांव में बुखार से युवती की जान चली गई। बसपा नेता के भतीजे की बहू भी डेंगू से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती है। अब तक 70 की मौत हो चुकी है। 

केमरी थाने के ग्राम हलुनागर निवासी किसान रामकिशोर की आठ वर्षीय पुत्री रजनी गांव के एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, उसे एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। रविवार की रात बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, खजुरिया थाने के ग्राम रम्पुरा निवासी मोहम्मद सईद के पुत्र नफीस अहमद (22) को भी एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। पहले तो गांव में उपचार कराया। इसके बाद परिजन उसे रुद्रपुर व हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए जहां रात में नफीस ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली के ग्राम फाजलपुर निवासी बसपा नेता जसविंद्र सिंह सरां ने बताया कि उनके भतीजे हरपाल सिंह की पत्नी जसवीर कौर (26) को भी कई दिन पूर्व बुखार आया था। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डेंगू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन



शाहबाद क्षेत्र के गांव  गदमर  निवासी बन्ने की बीस साल की बेटी मेनाज को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। उसके बाद  परिजन लगातार उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे  लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। इसके बाद डाक्टर ने उसको बेहतर इलाज  के लिए बरेली रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान अस्पताल में रविवार  की रात  को उसकी मौत हो गई।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें