फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानिश हत्याकांड में तीन आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। भूमि विवाद के चलते तहेरे भाई की गोली मार कर हत्या करने के नामजद तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नानकार रानी में 7 मई शुक्रवार को भूमि विवाद के चलते तहेरे भाई दानिश और उसके चचेरे भाई सिराज में गाली गलौज हो गई थी। जिस पर दानिश अपने मकान की छत पर पहुंच गया था और गाली गलौज का विरोध किया था। तभी उसके चचेरे भाई सिराज ने उसे गोली मार दी थी। दानिश के भाई भूरा ने अपने चाचा रहमत अली, चचेरे भाई सिराज,शादाब व रहमत अली के दामाद बब्लू उर्फ रियासत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या में नामजद मुख्य आरोपी सिराज को मय आला कत्ल तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार की रात्रि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव नानकार रानी में हुई हत्या में तीन नामजद आरोपी कही बाहर जाने की फिर फिराक में पीरानी के बाग के पास खड़े हैं। पुलिस ने छापा मार कर नामजद मुख्य आरोपी के पिता रहमत अली,भाई शादाब व बहनोई बब्लू उर्फ रियासत को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। गुरुवार को हत्या में नामजद तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल आरएस बघेल ने बताया कि नानकार रानी में हत्या में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें