फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल

Fri, 13 Nov 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के ग्राम जिठनिया शर्की निवासी मनोज अपने भाई राजेंद्र के साथ बाइक से रुद्रपुर से घर जा रहे थे। देर रात नैनीताल हाईवे स्थित जीरो पॉइंट के समीप एक कार चालक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया।
मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे के गांव हसनगंज निवासी सरवन सिंह उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। सरवन सिंह के अनुसार, वह बुधवार रात ग्राम खूंटाखेड़ा में भाई दूज मनाकर भट्ठे पर जा रहे थे।
विज्ञापन

नवाबगंज रोड पर कादरीगंज गांव के समीप पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया।
सीएचसी अध्यक्ष डॉक्टर माणिक अग्रवाल ने बताया कि तीनों घायलों को काफी चोटें आई हैं, इसलिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें