फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में माठखेड़ा रोड पर शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने हादसा करके भाग रहे ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकटुआ निवासी बाबू के अनुसार उसके घर पर ईद मनाने के लिए उसके स्वार कोतवाली के मोहल्ला रसूलपुर निवासी साले की दो पुत्रियां सना व सानिया आई हुईं थीं। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बाबू बाइक से दोनों बहनों को उनके घर पहुंचाने जा रहे थे। माठखेड़ा रोड पर गोविंदपुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह रोड पर गिर गए। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाला चालक ट्रैक्टर समेत भागने लगा तो लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने तीनों की हालत में सुधार बताया है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें