फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटी की ससुराल गए ग्रामीण पर हमला करने में दो सगे भाइयों समेत तीन को पांच साल की कैद

Wed, 26 Aug 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बेटी की बिलासपुर स्थित ससुराल गए शाहबाद के एक ग्रामीण पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोर्ट ने दो सगे भाइयों समेत तीन को पांच-पांच साल की कैद और 15-15 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र का है। शाहबाद क्षेत्र के ढकुरिया गांव निवासी रोहन सिंह अपनी बेटी की बिलासपुर स्थित कोठा जागीर गया था। रोहन की ओर से बिलासपुर में 15 सितंबर 23 को दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक वह बेटी की ससुराल के बाहर खड़ा था। इस बीच गांव के तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। साथ ही मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस मामले में शहजादनगर थाना क्षेत्र के अतईनगर निवासी विजय सिंह व उसका भाई वीरेंद्र और गांव निवासी राजेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता कुमार सौरभ ने आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश किए और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि आरोपियों को झूठा फंसाया गया है।
एडीजीसी ने बताया कि इस मामले में शहजादनगर थाना क्षेत्र के अतईनगर निवासी विजय सिंह व उसका भाई वीरेंद्र और गांव निवासी राजेश यादव को कोर्ट ने पांच-पांच साल की कैद व 15-15 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माने में से 40 हजार रुपये की रकम पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें