शाहबाद। शनिवार को दस घंटे में हार्ट अटैक से तीन मौत होने के मामले सामने आए हैं। इसमें मधुकर का मझरा मलपुर निवासी सामंती की पत्नी रामकली (80), शाहबाद के मोहल्ला जिलेदारान के आजम (40) और मोहल्ला अमीर अली के अरुण गुप्ता (45) हैं।
तहसील क्षेत्र के गांव मधुकर का मझरा मलपुर निवासी रामकली की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर नगर के मोहल्ला जिलेदारान निवासी आजम को भी दिक्कत हुई तो उनके भी घर वाले दोपहर डेढ़ बजे सीएचसी लाए थे, चिकित्सकों ने आजम को भी मृत घोषित कर दिया था।
मोहल्ला अमीर अली खान निवासी व्यापारी अरुण गुप्ता को सीने में दर्द हुआ। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें शनिवार रात बजे मृत घोषित कर दिया।