फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाकर धर्म की करें रक्षा : वशिष्ठ

Mon, 06 Jan 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को धर्म रक्षा दिवस मनाया। विहिप के प्रांत प्रमुख अनिल वशिष्ठ ने कहा कि वह हिंदू समाज अपनी बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाए और धर्म की रक्षा करे।
विज्ञापन

नगर के हनुमान मंदिर परिसर में मनाए गए धर्म रक्षा दिवस में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के विहिप, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता जुटे। विहिप के प्रांत प्रमुख ने कहा कि हिंदू समाज जागरूक हो रहा है। वह सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति गंभीर हो रहा है। हिंदू समाज को चाहिए कि वह अपनी बहन-बेटियों को भटकने न दें और संस्कार दें ताकि लव जिहाद में न फंस सकें।
नगर प्रखंड अध्यक्ष राकेश चंद्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति को अपने जीवन में उतारें। इस मौके पर राम अवतार को धर्म प्रसार प्रमुख नियुक्त किया गया। उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला सह सेवा प्रमुख मुकुट लाल, प्रखंड अध्यक्ष राकेश चंद्र, जिला सह प्रमुख राजेश कुमार शर्मा, राजीव कुमार वर्मा, बजरंग दल अध्यक्ष सोनू सागर, विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष पृथ्वीराज पाल, विहिप महामंत्री विशाल गोस्वामी, सह मीडिया प्रभारी अमन गुप्ता और अक्कू सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें