फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: देहरादून के लिए चलेंगी तीन नई एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर से देहरादून जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब वे लग्जरी बसों में सफर कर सकेंगे। रोडवेज प्रबंधन ने रामपुर डिपो को तीन नई एसी बसें उपलब्ध करा दी हैं। उधर प्रबंधन बसों का किराया और समय के निर्धारण में जुटा है। एक सप्ताह के भीतर एसी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। उधर, रोडवेज डिपो प्रबंधन ने तिगरी मेले के लिए 17 बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रामपुर से देहरादून के लिए अभी सामान्य बस सेवा संचालित होती है। कुछ निजी संचालक देहरादून के लिए एसी बस का संचालन कर रहे थे, लेकिन इनका किराया अधिक था। रोडवेज प्रबंधन ने रामपुर से देहरादून के लिए एसी बस की मांग की थी। रोडवेज मुख्यालय ने तीन नई बसें उपलब्ध करा दी हैं।
डिपो प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि तीन नई एसी बसें मिल गई हैं। जल्द ही इन्हें देहरादून के लिए चलाया जाएगा। इसके लिए रूट प्लान बनाया जा रहा है। उधर, तिगरी मेले में जाने वालों की मंगलवार को भीड़ उमड़ गई। डिपो प्रभारी ने बताया कि बसें लगातार चक्कर लगा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें