फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : तीन की मौत, 61 नए संक्रमित आए सामने

विज्ञापन
ामपुर में रविवार को हॉट स्पॉट क्षेत्र में लगी बेरिकेडिंग और सैनिटाइज करता नगर पालिका कर्मी।संवा - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए तीन संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही रविवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में 61 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें एक सरकारी चिकित्सक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर में कोतवाली थाना क्षेत्र के कलकत्ता मोहल्ला निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही बिलासपुर क्षेत्र के हुरमतनगर निवासी एक 55 वर्षीय संक्रमित को भी टीएमयू में भर्ती किया था, जिसकी रविवार सुबह मौत हो गई। वहीं, इससे पूर्व भी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक संक्रमित की भी गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इन तीन कोरोना संक्रमितों की मौतों के बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को 19 और 20 अगस्त को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है। इनमें 19 अगस्त को भेजे गए 210 सैंपल में से आठ सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है और तीन सैंपल दोबारा मांगे गए हैं। इन सैंपल में 193 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव और चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 20 अगस्त को भेजे गए 278 सैंपल में से 273 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 15 सैंपल दोबारा मांगे गए हैं जबकि 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव व 233 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव प्राप्त हुई है। सीएमओ ने बताया कि 22 अगस्त को हुए एंटीजन टेस्ट में 30 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ निजी ट्रूनेट मशीन की जांच में भी दो संक्रमित सामने आए हैं। इस प्रकार रविवार को कुल 61 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है और 27 लोगों को दस दिन का आइसोलेशन पूर्ण करने पर डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें