एमएलकेपी-मिलक के कल्यानपुर-ऐमी संपर्क मार्ग पर पीलाखार नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्ष
- फोटो : MILAK
मिलक। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने पीलाखार नदी पर कल्यानपुुर घाट पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीलाखार नदी के कटान को रोकने और संपर्क मार्ग से होकर कई गांवों को जोड़ने वाले पुल के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कल्यानपुर गांव के लोग कच्ची पटरी बनागर और नदी से होकर पार जाते थे। नदी पार जमीन पर काम करने को कई गांवों के लोगों को दिक्कत होती हैं। उन्होंने कहा कि यह पुल कई गांवों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर विधानसभा में विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा। जिसका जनता को लाभ मिलकर रहेगा। इससे पहले वह धनेली उत्तरी गांव पहुंचे। जहां पर नदी में डूबे आईआईटी छात्र के परिजनों को सांत्वना दी। बाद में वह पशुपुुरा और देवरी बुजुर्ग गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने तीन ग्रामीणों की आकस्मिक मौत पर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन भागीरथ सिंह गंगवार, रठौंडा मंडल के अध्यक्ष रामसिंह गंगवार, रजनीश गंगवार, प्रेमशंकर पांडेय, मनोज पांडेय, ऋषि पांडेय, सरदार देवेंद्र सिंह, मनोहर लाल गंगवार, छेदालाल गंगवार, योगी पांडेय, शिवम पांडेय रहे।