फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शव गांव पहुंचे एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन शव गांव पहुंचे एक साथ
विज्ञापन

- सोमवार को करंट की चपेट में आकर तीनों की हुई थी मौत
मिलक(रामपुर)। तिराह गांव में सोमवार को करंट से हुई तीन मौत से ग्रामीण सदमे में हैं। मंगलवार को तीनों शवों के गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। तीनों की अंत्येष्टि एक साथ होने पर गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव में हुआ था। गांव निवासी रामवती (56) अपनी बेटी धर्मवती (14) के साथ एक गन्ने के खेत में से घास काट रहीं थीं। इस दौरान खेत से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था। इससे करंट की चपेट में रामवती और धर्मवती आ गईं थी। मां-बेटी की चीख सुनकर पास के एक दूसरे खेत में खाद डाल रहे तिराह गांव निवासी किसान गंगाराम (56) मौके की ओर दौड़ पड़े थे। जब उन्होंने देखा कि मां-बेटी करंट की चपेट में आ गई हैं तो उन्होंने मदद की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वो खेत में पहुंचे वो भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान रामवती और धर्मवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, गंगाराम को भी मिलक सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए थे, वहीं मंगलवार को शवों के पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों शव गांव पहुंचे तो ग्रामीण गमगीन हो गए। तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान तीन चिताएं एक साथ जलीं। गांव में हर किसी की आंखें नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें