फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिवक्ता पर हमले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट पर दस दिन पहले हुई एक अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा को बढ़ा दिया है, लेकिन छीना झपटी की धारा को हटा दिया है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के शाहबाद गेट का है। क्षेत्र के ज्वाला नगर स्थित संजय गांधी स्कूल के पास रहने वाले दाउद पेशे से अधिवक्ता हैं। 23 दिसंबर को शाहबाद गेट क पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया था। घेरने के बाद उनके साथ मारपीट की।
मारपीट के साथ ही उनसे दो हजार रुपये भी छीन लिए साथ ही मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। बाद में अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार विवेचना के बाद इस मामले में बीएनएस की धारा 304(2) को हटा दिया गया है। इसके तहत किसी भी चीज की छीना झपटी की बात सामने आती है।
विज्ञापन

इसके अलावा जांच के बाद इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं को बढ़ा दिया गया है। इस मामले मं डायमंड कॉलोनी स्थित नादरबाग निवासी अरूण, आकाश कश्यप, स्वार निवासी सागर उर्फ अंशु को गिरफ्तार किया है। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया हैा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें