फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साढ़े तीन साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर की हंस विहार कॉलोनी से एक श्रमिक का साढ़े तीन साल का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संतनगर बाजार कला निवासी विकास कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मजदूरी करता है। उसका एक मकान हंस विहार कॉलोनी में भी है। वह पांच सितंबर की शाम करीब सात बजे अपने साढ़े तीन साल के पुत्र कार्तिक को साथ लेकर हंस विहार वाले मकान पर कपड़े लेने गया था। विकास के अनुसार, वह घर के अंदर कपड़े खोजबीन कर रहा था, तभी बच्चा दुकान से चीज लाने की जिद करने लगा। इस पर उसने बच्चे को दस रुपये देकर दुकान पर भेज दिया।
काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया तो वह दुकान पर पूछताछ करने गया। दुकानदार ने बताया कि बच्चा तुरंत चॉकलेट लेकर वापस चला गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे को इधर-उधर और रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों को शक है कि बच्चे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। शीघ्र ही बच्चे को तलाश कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें