फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कैंटीन संचालक नईम हत्याकांड में तीन आरोपी हिरासत में

Tue, 02 Jun 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी क्षेत्र में कैंटीन संचालक नईम की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जांच में हत्या के बाद सोने की चेन आदि लूटे जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलाबनगर निवासी नईम (24) पुत्र मुरव्वत भूड़ा गेट के पास कैंटीन चलाता था। उसका शव नईम अनवर अली खान के भट्ठे के पास नई बस्ती स्थित उसके प्लॉट में बने कमरे में मिला था। पिता मुरव्वत की तहरीर पर पुलिस ने मुरादाबाद निवासी अफसर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस को मृतक का मोबाइल मिल गया है। जांच में तीन हत्यारोपियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। उनके पास से सोने की चेन आदि भी बरामद हुए हैं। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि दो आरोपी सैफनी और एक आरोपी पास के गांव का निवासी है। मामले का खुलासा मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें