फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अनवा गांव में फिर मिला धमकी भरा पत्र, लोगों में फैली दहशत

Thu, 11 Aug 2022 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

ग्रामीण भानु प्रताप का कहना है कि गेट के कुंडे में एक पत्र टंगा मिला, जिसमें लिखा था कि वाटर टैंक में कोई सफेद जैसा पाउडर डाला गया है। उन्होंने मामले सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मारने की धमकी दे रहा अज्ञात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद के अनवा गांव में दूसरी बार धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत फैल गई है। इस बार ग्रामीण की चारपाई (पलंग) के चारों ओर ज्वलनशील पदार्थ और वाटर टैंक में कोई पाउडर डाला जाने की बात कही गई है। इससे पूर्व में फेंके गए रहस्यमय पत्रों से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी और दहशत का माहौल था।

विज्ञापन


एक बार फिर से शाहबाद क्षेत्र के अनवा गांव के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। दरअसल, मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि में लगभग ढाई बजे ग्रामीण भानु प्रताप के घर में कोई अज्ञात व्यक्ति घुस गया। दहशत में आए ग्रामीण भानु प्रताप के अनुसार आहट होने पर रात में उनकी आंख खुल गई। उन्होंने उठकर देखा, तो बरामदे में उनकी चारपाई (पलंग) के चारों ओर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। यह डीजल या केरोसिन हो सकता है।

उनका कहना है कि गेट के कुंडे में एक पत्र टंगा मिला, जिसमें लिखा था कि वाटर टैंक में कोई सफेद जैसा पाउडर डाला गया है। उन्होंने मामले सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल जांच की जा रही है। साथ ही टंकी का पानी बोतल में लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि लगभग एक माह पूर्व भानुप्रताप को उनके ट्यूबवेल पर करंटयुक्त तार पानी की हौद में छोड़ दिया गया था। लेकिन सतर्कता से उनकी जान बाल-बाल बच गई थी। इसी गांव में बीती 21 जुलाई की सुबह को गांव निवासी कुलदीप के घर के मुख्य दरवाजे के पास गिफ्ट पैक जैसी लाल पन्नी का बंडल मिला था। उसमें चार लिफाफों में समान लिखावट (फोटो कॉपी जैसा) एक-एक पत्र था।

इन पत्रों पर कुलदीप, उनके भाई प्रदीप के अलावा गांव के ही वीरपाल, भानु प्रताप सिंह, गीता देवी के नामों का जिक्र था। इन पांचों समेत सभी गांव वालों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

शाहबाद कोतवाल बिजेंद्र सिंह का कहना है कि अनवा गांव में एक पर्चे पर पेंसिल से लिखा हुआ मिला है। पानी में पाउडर डाला जाना या कोई केमिकल डाला जाने की बात सरासर गलत है। फिर भी हमने पानी को एक बोतल में भरवा लिया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें