फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 1.30 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी हर्षित सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसने 2019 में बीटेक किया था। जिसके बाद जुलाई 2020 में उसकी मुलाकात उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। इस दौरान व्यक्ति ने 1.30 लाख रुपये खर्च होने की बात बताई थी। आरोप लगाया है कि इस दौरान व्यक्ति ने अन्य लोगों की मदद से उससे 1.30 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। जिसके बाद युवक को स्टैट बैंक में क्लर्क के पद का ज्वानिंग लेटर दे दिया लेकिन, जांच कराने पर वह फर्जी पाया गया। जिस पर युवक ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। बुधवार को युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें