फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हजारों श्रद्धालुओं ने कोसी में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को जिले के सभी घाट में हजारों हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह पांच बजे से शुरू हुई श्रद्धालुओं की आवक दिन ढलने तक जारी रही। लोगों ने स्नान से पहले गंगा की आरती उतारी और दीये नदी में प्रवाहित किए। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग घाटों की व्यवस्था की गई थीं।
विज्ञापन


स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। घाट पर लगे मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, जबकि चाट-टिक्की के स्टॉल खूब लोकप्रिय रहे। एसपी विद्यासागर मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाम चार बजे सामूहिक आरती के साथ समारोह संपन्न हुआ।

गंगा स्नान कर खींची सेल्फी
गंगा स्नान पर कोसी नदी के मैदान पर कई लोगों ने स्नान करने के बाद सेल्फी ली। इसके अलावा लोगों ने भव्य मेले का वीडियो भी बनाया और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें