फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सैदनगर में चोरों का धावा दो घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना टांडा क्षेत्र के गांव सैदनगर में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों में घुसकर नकदी, जेवर व घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी विक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून की रात वह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था। सुबह उठने पर देखा कि घर के दोनों कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे जेवरात, नकदी, कपड़े व किचन में रखे दो पीतल के सागर व अन्य बर्तन चोरी हो गए। चोरों ने लकड़ी के गेट में हाथ डालकर दरवाजा खोला और वारदात को अंजाम दिया।
इसी गांव के राम सिंह के घर में भी चोरी हुई। उनके घर से भी नकदी, जेवर व टॉर्च समेत अन्य घरेलू सामान गायब मिला। उनके घर के दरवाजों में भी ताले नहीं लगे थे। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें