फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सभी ई-रिक्शा चालक करें यातायात के नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को विकासखंड सभागार में राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ एवं ई-रिक्शा यूनियन की बैठक हुई। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, गरीब कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ प्रेम नरेश वाल्मीकि, विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष अनिल राज, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विमला देवी ने संयुक्त रूप से बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ एक संगठन ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। इस विचारधारा से सभी लोगों को जोड़ना है। संगठन हर गरीब की आवाज है। उन्होंने कहा कि छह जुलाई को मोर्हरम में पानी का वितरण, कांवाड़ियाें का स्वागत, 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा एवं 28 अगस्त को संगठन का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। ब्लाॅक प्रमुख ने सभी को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से उसका पालन करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सईद खान ने ई-रिक्शा यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें लक्ष्मण राठौर नगर अध्यक्ष, रुबी बेगम महिला मोर्चा अध्यक्ष, संजय शर्मा को महामंत्री, शाने आलम उपाध्यक्ष, मुकेश सागर मीडिया प्रभारी, बाबू हसन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बब्लू अन्सारी नगर मंत्री, सोनू कुमार कोषाध्यक्ष, राजकुमार राजू मीडिया प्रभारी, अमानत रज़ा नगर प्रभारी, प्रेम किशन शर्मा संरक्षक, खालिद एवं नजाकत को नगर सचिव बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहित कुमार, सुभान, कौशल, मनोज, सचिन, मुमताज, राहुल शर्मा, सोहनलाल, राहुल नरेश, यासीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें