पटवाई। अतिक्रमण को लेकर दिखाई गई सख्ती के बाद अब अतिक्रमण के दायरे में आने वाले लोगों में खलबली मच गई है। कस्बे में अतिक्रमण के दायरे में आई मजार और मस्जिद को खाली करना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दुकानदारों ने भी दुकानें खाली करानी शुरू कर दी है।
अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसको लेकर शनिवार सात दुकानों को ध्वस्त भी किया जा चुका है। इसको लेकर कल यहां हंगामा भी हो गया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण के दायरे में आई मजार और मस्जिद को भी जमीन खाली करने के आदेश दे दिए गए है। आदेश के बाद खुद ही मजार और मस्जिद को तोड़ने के लिए सहमत हो गए हैं। मजार को तोड़ने शुरू कर दिया है और मस्जिद से सभी सवाल बाहर निकाल दिया है। रविवार को थाने में तहसीलदार और लेखपालों के साथ सामाजिक लोगों में हुई बातचीत के बाद मजार और मस्जिद को खुद ही तोड़ने को कह दिया है। रविवार को ही लोगों ने मजार को तोड़ना शुरू कर दिया है। मस्जिद को भी खाली कर दिया गया है। शनिवार को भी मस्जिद की सात दुकानों को तोड़ा गया था । उससे कुछ दिन पहले भी एक मदरसा और उसकी 14 दुकानों को भी तोड़ा गया था। अब एक मस्जिद और मजार को तोड़ा जा रहा है। इसी के साथ सराय में बनी चार दुकानों को भी नोटिस दिया गया है। उन्होंने भी खुद दुकान तोड़ने को कह दिया है।