फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चेचेरे भाई ने मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। भूमि विवाद में एक युवक ने अपने घर की छत पर खड़े होकर तहेरे भाई पर गोली चला दी। गोली गर्दन में लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद सीओ सहित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नानकार रानी निवासी हाफिज कुरबान का बेटा दानिश (25) व उनके छोटे भाई रहमत अली का पुत्र सिराज (18) दोनों पंजाब में रहकर पीओपी मोल्डिंग का काम करते थे। लॉकडाउन के चलते दोनों अपने गांव आ गए थे। दोनों का परिवार पास-पास अपने मकानों में रहता है। दोनों परिवार के बीच जमीन व मेढ़ को लेकर विवाद है। दो दिन पूर्व भी दोनों में काफी गाली गलौज हुई थी। शुक्रवार शाम पांच बजे दानिश व उसके चचेरे भाई सिराज में जमीन व मेढ़ को लेकर बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली गलौज हो गई।
इस दौरान दानिश अपने घर की छत पर चला गया। इसी बीच गुस्साया सिराज भी दानिश के घर के पीछे अपने घर पहुंच गया और तमंचे से छत पर खड़े दानिश को गोली मार दी। गोली दानिश की गर्दन में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली मारकर सिराज मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर दानिश के परिजन छत पर पहुंचे तो उन्हें दानिश लहूलुहान अवस्था में मृत मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। भाई द्वारा भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना जैसे ही नानकार रानी के ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

नानकार रानी गांव में युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल व कोतवाल आर एस बघेल मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कोतवाल आर एस बघेल ने बताया कि गांव नानकार रानी में चचेरे भाई ने जमीन और मेढ़ के विवाद में अपने तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
भूमि विवाद में चचेरे भाई ने अपने तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। दोनों परिवारों के बीच हाल ही में संपत्ति का बंटवारा हुआ था। शुक्रवार की शाम गाली-गलौज के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी मौके से आलाकत्ल के साथ फरार हो गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शगुन गौतम, एसपी रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें