फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गवाह को धमकाने के मामले में नहीं हुई सुनवाई

Wed, 18 Jun 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा, जिस पर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला बेरियान निवासी नन्हे ने 17 अगस्त 2022 को कोतवाली में सपा नेता आजम खां समेत छह लोगों के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि वह डूंगरपुर मामले में वादी है।
सपा नेता आजम खां पक्ष के लोग उनके घर आए और उनके समर्थन में गवाही न देने पर धमकाया। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। सोमवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन गवाह नहीं पहुंचा,जिस पर इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजीसी सीमा राणा के मुताबिक अब इस मामले की सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें