फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील से लेकर कस्बों और गांवों में भी पूरी तरह रहा लॉकडाउन, बाजारों और सड़कों पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार/बिलासपुर/मिलक/सैफनी/शाहबाद/टांडा/पटवाई/दढ़ियाल/खजुरिया। शनिवार रात आठ बजे से लागू हुए लॉकडाउन का जिला मुख्यालय के साथ ही तहसीलों से लेकर कस्बों व गांवों तक पूरा असर दिखा। सभी तहसील मुख्यालयों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में बाजार व दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही और लोग घरों में रहे। बेवजह घर से बाहर बिना मास्क घूमने वालों का चालान भी किया गया। वहीं लॉकडाउन के दौरान नगरीय क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व सफाई कार्य भी किया गया।
विज्ञापन

स्वार में लॉकडाउन के दौरान बंद रहे बाजार, अधिकारियों ने किया भ्रमण
स्वार। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार रात्रि से लागू हुए लॉकडाउन का पूरा असर दिखाई दिया। लॉकडाउन अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों सहित नगर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। नगर सहित ग्रामीण इलाके पूरी तरह सुनसान रहे। रविवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों रजानगर, समोदिया, मीरापुर मीरगंज, रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर की गली गलियारों की दुकान व बाजार बंद रहे। इस दौरान एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ रविकांत गौड़ और कोतवाल आरएस बघेल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
पटवाई-शाहबाद में नहीं खुले बाजार
पटवाई/शाहबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर रविवार को लॉकडाउन लगाया गया। पटवाई क़स्बे और क्षेत्र में साप्ताहिक लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। शनिवार रात आठ बजे से लगे लॉकडाउन में रविवार को दिन भर पुलिस निगरानी करती रही। क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। पटवाई में रामपुर चौराहे पर पूर्णता लॉकडाउन दिखाई दिया। दूसरी ओर शाहबाद नगर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। नगर के अधिक व्यस्त वाले रोड और बाजारों में पूर्णता लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। यहां भी घरों से बेवजह निकलने वालों को पुलिस ने फ़टकार लगाई। बिना वजह निकलने वालों को नसीहत देकर छोड़ दिया। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए कांस्टेबल राहुल मालिक पीआरडी के साथ दिन भर बाइक से पेट्रोलिंग करते रहे। कोतवाल शिवचरन सिंह भी दिनभर क्षेत्र में भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

बिलासपुर में पसरा सन्नाटा, गूंजते रहे गाड़ियों के हूटर
बिलासपुर, केमरी, खजुरिया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए 35 घंटे के कर्फ्यू यानि लॉकडाउन रविवार को भी पूरी तरह से सफल रहा। नगर व क्षेत्र की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद दिखाई दीं। घरों में कैद लोगों ने अपने परिजनों के साथ समय बताया। सड़कें पूरी तरह से सूनी थीं और सड़कों व गलियों में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे। शनिवार रात आठ बजे लगाया गया कर्फ्यू रविवार को भी पूरे दिन जारी रहा। कर्फ्यू के करण नगर व क्षेत्र की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं और लोग अपने घरों में ही कैद दिखाई दिए।। दुकानें बंद होने के कारण माठखेड़ा रोड, पुरानी तहसील रोड, सिनेमा रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड, मिलक रोड आदि रोडों पर पूरी तरह से सन्नटा पसरा रहा। एसडीएम डॉ. राजेश कुमार, सीओ अनुज कुमार चौधरी पुलिस प्रशासन के साथ नगर व क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दिखाई दिए। अधिकारियों ने अपने मातहतों को निर्देश दिए कि कर्फ्यू के बावजूद दुकान खोलने वाले दुकानदारों व बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई करें। नगरपालिका कर्मियों ने नगर के प्रमुख बाजारों में सफाई अभियान चलाया और सैनिटाइजेशन भी किया। पुलिस ने नगर में धूमने वाले लोगों को हड़काकर दौड़ा दिया। केमरी में थाना प्रभारी इंद्रेश सिंह व खजुरिया में थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह अपने मातहतों के साथ भ्रमण करते रहे।
दढ़ियाल में भी लोगों ने किया लॉकडाउन का पालन
दढ़ियाल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की ओर से शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन की घोषणा का पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से पालन कराया गया। टांडा कोतवाल माधव सिंह बिष्ट और चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह पुलिस फ़ोर्स के साथ कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामों में लगातार भ्रमण कर लोगों से वेबजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील करते रहे। इस दौरान कहीं इक्का दुक्का बिना मास्क के सड़कों और गलियों में निकले लोगों को उन्होंने दौड़ा लिया और कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों को भी अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की। इसके चलते कस्बे की मुरादाबाद, काशीपुर, बाजपुर और साप्ताहिक बाजार सहित आसपास के ग्रामों में भी दुकाने पूर्णतया बंद रहीं और सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
टांडा में पसरा सन्नाटा, पालिका ने कराया सैनिटाइजेशन
टांडा। रविवार को लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बेवजह निकलने वालों के साथ पुलिस सख्त रही। मास्क न लगाने पर लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूला। लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र के सभी बाजार व दुकानें बंद रहीं। कोतवाल माधो सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करता रहा। वहीं नगर पालिका की टीम ने लॉकडाउन के दौरान नगर के प्रमुख मोहल्लों, मार्गों व बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। लॉकडाउन में नगरवासियों ने भी भरपूर सहयोग किया। नगरवासी घरों में ही कैद रहे। इस कारण चौराहों के साथ सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
मिलक में भी बाजार रहे बंद, चला सैनिटाइजेशन अभियान
मिलक। लॉकडाउन के दौरान नगर के सभी बाजार बंद रहे। गली-मोहल्लों में भी दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन की ओर से सैनिटाइजेेशन कराया गया। नगर और क्षेत्र में रविवार के लॉकडाउन के दौरान बाजार बंद रहे। हाईवे पर जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन और रोडवेज बसें ही दिखीं। निजी बसें, ई-रिक्शा, टेंपो, टाआ मैजिक आदि का संचालन बंद रहा। दोपहिया और चार पहिया वाहन भी काफी कम संख्या में गुजरे। खेती किसानी से जुड़े लोग खेतों में काम करते दिखे। ईंट-भट्टों पर श्रमिकों ने रोजमर्रा की तरह काम किया। वहीं दूसरी ओर हाईवे और संपर्क मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। मास्क का पालन कराने के लिए प्रशासन भ्रमणशील रहा। इस दौरान प्रमुख मार्गों व मोहल्लों पर पालिका की ओर सैनिटाइजेशन कराया गया।
सैफनी में बंद रहे बाजार, घरों में रहे लोग
सैफनी। रविवार को लॉकडाउन के दौरान सैफनी में भी बाजार बंद रहे और लोगों ने घरों में ही समय व्यतीत किया। कस्बे में कई मेडिकल स्टोर भी बंद रहे, जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। लॉकडाउन के चलते एसडीएम राकेश गुप्ता ने तहसीलदार और कोतवाल के साथ भ्रमण किया। इस दौरान बिना मास्क व बेवजह बाहर मिले लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें