फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नबाबगंज गुरुद्वारा स्थल की पैमाइश के दौरान कहासुनी

Sat, 19 Jul 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। गांव नवाबगंज स्थित विवादित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में शुक्रवार को दिनभर अधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। एक पक्ष ने बृहस्पतिवार को पैमाइश के दौरान दूसरे पक्ष पर कहासुनी करने का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने पुलिस प्रशासन पर पैमाइश के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम नबाबगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुद्वारे की कानून व्यवस्था को जिला प्रशासन ने तीन एसडीएम, एक सीओ व एक थाना प्रभारी को पुलिस बल के साथ मुस्तैद किया है। तीनों एसडीएम आठ आठ घंटे गुरुद्वारा स्थल पर मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने अभिलेखों के जरिये गुरुद्वारे की संपत्ति पर अपना हक जताने का दावा कर रहे हैं।
शुक्रवार को एक पक्ष ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। उन्होंने शुक्रवार को पैमाइश के दौरान दूसरे पक्ष पर कहासुनी करने का भी आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने पुलिस प्रशासन पर उन्हें परेशान करने का भी आरोप लगाया। हालांकि, एसडीएम अरुण कुमार व सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने ने गुरुद्वारा परिसर में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बरकरार बताई है। एसडीएम ने पैमाइश के मामले में अनिभिज्ञता जाहिर की है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने गुरुद्वारा स्थल पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, खुफिया विभाग की टीम भी मुस्तैद रही। गुरुद्वारा परिसर में दैनिक कार्य विधिवत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें