फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ फार्मासिस्ट के घर से बंदूक चोरी

Thu, 23 Aug 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में थाना कोतवाली क्षेत्र में चीफ फार्मासिस्ट के घर हुई चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली थाना क्षेत्र में चोर जिला अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट के बंद घर को निशाना बनाकर वहां से लाइसेंसी बंदूक सहित काफी सामान समेट कर ले गए।  वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में तहरीर के आधार पुलिस ने जांच शुुरू कर  दी है।      

इसी थाना क्षेत्र के चादर वाला बाग निवासी शकील जिला अस्पताल में  चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। दो दिन पहले वह ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ गांव चले गए।  घर में ताले पड़े थे।गुरुवार की  सुबह जब वह आए दो घर का मेन गेट खोलकर प्रवेश किया,तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।  यह देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए जब घर का निरीक्षण किया,तो घर में रखी लाइसेंसी बंदूक  और  उनकी बेटी का आइफोन गायब था।  इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूूचना के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद आसपास के लोगों से काफी समय तक पूछताछ करने के बाद वापस चली गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें