फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के लापता तांत्रिक का कंकाल रामपुर में मिला

Thu, 23 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
भगवानदास का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
 रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में सरकड़ा गांव के खलिहान में एक नरकंकाल पड़ा मिला। इसे बदायूं के फैजगंज बेहटा थाने के ओरछी गांव के एक लापता तांत्रिक भगवानदास (45) का कंकाल बताया गया है। उसके पास आधारकार्ड, पर्स में पत्नी का फोटो, ट्यूबवेल की चाभी आदि कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे परिजन कंकाल को तांत्रिक का ही मान रहे हैं।

लेकिन यह किसी के समझ में नहीं आ रहा कि महज ग्यारह दिन में उसका शव कंकाल कैसे बन गया। परिजन मामला हत्या का बता रहे हैं। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक तांत्रिक ने उसे अपने यहां बुलाया था। परिजन इस मामले में कल तहरीर देंगे। 
विज्ञापन


जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव ओरछी निवासी विपिन मौर्य ने 16 अगस्त को पिता भगवान दास के लापता होने की तहरीर थाना कुढ़ फतेहगढ़ में दी थी। विपिन मौर्य का आरोप है कि 13  अगस्त को उसके पिता भगवान दास अपनी पत्नी मुन्नी देवी की पैर की दवा लेने थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसरी निवासी रूम सिंह के यहां आने को कहकर निकले थे, लेकिन रास्ते में  वह अपनी पुत्री सीमा की ससुराल गांव जहांगीरपुर में उससे मिलने चले गए।

वहां से कुछ देर बाद गुरसरी के लिए चले गए। लेकिन वह देर रात तक गुरसरी में अपनी पुत्री के यहां नहीं पहुंचे। परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पता लगा कि गुरसरी के ही एक दूसरे तांत्रिक ने भी उन्हें बुलाया था।

विपिन मौर्य ने पिता की गुमशुदगी की तहरीर 16 अगस्त को थाना कुढ़ फतेहगढ़ में दी थी। गुरुवार को शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा के खलिहान में गन्ने के खेत में एक नर कंकाल बरामद किया। कंकाल के पास कुढ़ फतेहगढ़ में थाना क्षेत्र में लापता हुए भगवानदास के आधार कार्ड, पहचान पत्र, ताबीज, ट्यूबवेल की चाभी तथा पर्स में पत्नी का फोटो, नेकर, बनियान आदि सामान पुलिस ने बरामद किया है।  
विज्ञापन


कुढ़ फतेहगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर  मौके पर बुला लिया। नरकंकाल के पास मिले साक्ष्यों से परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। कंकाल के नाम पर कुछ हड्डियां ही थी। कुढ़ फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आईडी प्रूफ, कपड़ों की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है, लेकिन नर कंकाल की शिनाख्त डडीएनए टेस्ट के बाद ही हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें