रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के निस्वा गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
पटवाई थाना क्षेत्र के निस्वा गांव निवासी जागन लाल ने पुलिस को सूचना दी की रविवार रात को उसके मकान में चोरी हो गई है। चोर कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए है। सोमवार सुबह मामले की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। बाद में जानकारी पर पुलिस भी आ गई। पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि चोरी की जानकारी दी है। जागन लाल चोरी का आरोप पास में ही रहने वाले युवक पर लगा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद