फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार निकालते वक्त दीवार गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पार्किंग स्थल से निकालते समय कार बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई जिससे दीवार व पार्किंग स्थल का लोहे का गेट गिर गया। इस हादसे में कार सवार युवक दब गया और उसकी मौत हो गई। इस बीच कार में अचानक आग भी लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। मृतक युवक उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर का रहने वाला था। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के चादरवाला बाग में हुआ। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के भदईपुरा निवासी मनोज रस्तोगी का बेटा अभिषेक (20) शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार निवासी राजकुमार रस्तोगी के घर आया था। अभिषेक अपने ममेरे भाई गर्व रस्तोगी के साथ वह कार से घूमने के लिए बाइक से चादरवाला बाग स्थित एक निजी पार्किंग स्थल पहुंचा। वहां दोनों ने बाइक को साइड में खड़ा कर कार निकालने की कोशिश कर रहे था। बताते हैं कि कार को अभिषेक पार्किंग स्थल से निकालने की कोशिश कर रहा था।
इस बीच अचानक उसकी कार बेकाबू हो गई और कार सीधे पार्किंग के गेट व दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दीवार का मलबा कार पर आ गिर गया। इस हादसे में अभिषेक कार में ही फंस गया। अभिषेक के ममेरे भाई गर्व रस्तोगी ने शोर मचाया जिस पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सवार को निकालने की कोशिश की लेकिन इस बीच कार में आग भी लग गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि लोगों ने किसी तरह अभिषेक को बाहर निकाला और फिर सीधे उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें