फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम के एक और केस में 28 को आएगा फैसला

Wed, 19 Nov 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उनके एक और मामले में मंगलवार को कोर्ट में बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। अभियोजन की बहस पहले ही पूरी हो चुकी है। इस मामले में कोर्ट 28 नवंबर को फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ 104 मुकदमें दर्ज किए गए थे, जिसमें 84 मुकदमे ट्रायल पर चल रहे हैं, जिनमें सात मुकदमों में सपा नेता आजम खां को सजा हो चुकी है, जबकि इतने ही मामलों में वह बरी हो चुके हैं। सपा नेता आजम खां के खिलाफ पार्टी के ही वरिष्ठ नेता अमर सिंह की ओर से लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सपा नेता आजम खां ने एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में अमर सिंह के परिवार के सदस्यों पर आपत्ति जनक टिप्पणी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें