फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बगीचा आमना के खाली कराए गए मकानों का लॉटरी से होगा आवंटन

Sun, 21 Jun 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बगीचा आमना मोहल्ले के सभी 120 मकान खाली करा लिए गए हैं। अब इन मकानों की मरम्मत कराकर लॉटरी सिस्टम के जरिए दोबारा आवंटन किया जाएगा। मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

मोहल्ले में लंबे समय से लोग इन क्वार्टरों में रह रहे थे। प्रशासन और नगर पालिका ने एक सप्ताह पहले ई-रिक्शा से मुनादी कराकर मकान खाली करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी में कहा गया था कि मकान खाली न करने पर पुलिस प्रशासन की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
कुछ लोगों ने पहले ही मकान खाली कर दिए थे, जबकि अधिकतर शुक्रवार दोपहर तक वहीं रह रहे थे। इसके बाद प्रशासन और पालिका की टीम ने सभी मकान खाली करा लिए।
ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि इन मकानों की मरम्मत डूडा कराएगा। इसमें टूटी खिड़कियां, दरवाजे और बिजली फिटिंग का कार्य शामिल है। मरम्मत पूरी होने के बाद मकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें