स्वार। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग गांवों में राह चलते लोगों पर झपट्टा मारकर कुत्तों ने 16 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में तीन वर्षीय मासूम अक्षित भी शामिल है, जो अपने घर के बाहर खेल रहा था। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन की खुराक दी गई।
कुत्तों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों में राहगीरों को अपना निशाना बनाया और हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में शमशाद निवासी खौदकलां, मोहम्मद हसन निवासी मझरा इमरता, तीन वर्षीय अक्षित निवासी समोदिया, अभिषेक निवासी भोट, शिवा निवासी मसवासी, वाजिद अली, छत्रपाल निवासी हरदासपुर कोटरा, सलीम निवासी शेखुपुरा, शगुफ्ता निवासी मोहल्ला रसूलपुर, हैदर अली निवासी बूढ़ी दढ़ियाल, दीपक कम्बोज निवासी नूरपुर, अवान निवासी मोहल्ला खास, मोहम्मद आरिफ निवासी खोदकला, रीना निवासी पीपलसाना, अरमाना बी निवासी रसूलपुर फरीदपुर तथा मोहिरा निवासी दढ़ियाल शामिल हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव चंदेल ने बताया कि सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। एक दिन के भीतर कुत्तों के हमले में 16 लोगों के घायल होने से क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।