रामपुर। शासन से आई टीम ने स्वार, टांडा क्षेत्र के खनन पट्टों, स्टोन क्रशरों की जांच की। टीम ने नदी क्षेत्र में हुए खनन का निरीक्षण किया। तीन दिन जांच करने के बाद टीम शुक्रवार को वापस लौट गई। टीम अब शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।
रामपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर शासन से टीम तीन दिन पहले रामुपर पहुंची थी। टीम में तीन अधिकारी थे। खान अधिकारी रामपुर अमित रंजन ने बताया कि टीम ने 20 स्टोन क्रशर, टांडा और स्वार क्षेत्र के खनन पट्टों और नदी क्षेत्र की जांच की। कहा कि टीम वापस लौट गई है। टीम रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। ब्यूरो।