फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लखनऊ से आई टीम ने जिले के 23 स्टोन क्रशरों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अनियमित्ता मिलने पर खान विभाग ने 23 स्टोन क्रशरों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई थी। ये रोक लखनऊ से पूर्व में क्रशरों की जांच करने आई टीम की रिपोर्ट के आधार पर लगी थी। शुक्रवार और शनिवार को डिप्टी डायरेक्टर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्वार-दढि़याल के क्रशरों की जांच की। इसके बाद टीम वापस लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन

रामपुर में अवैध खनन की शिकायत पर एक महीने पूर्व लखनऊ से टीम आई थी। टीम ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में 23 स्टोन क्रशरों में भारी अनियमितता पाई गईं थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 23 स्टोन क्रशर की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी थी।
स्टोन क्रशर ने शासन से आई टीम की जांच रिपोर्ट में सवाल उठाते हुए शासन से दोबारा जांच करने का अनुरोध किया था। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन की ओर से डिप्टी डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम आई थी। टीम ने स्टोन क्रशरों की जांच की। जांच के बाद टीम वापस लौट गई है। टीम जो रिपोर्ट देगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें