फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दढ़ियाल में आठ घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे से क्षेत्र की विद्युतापूर्ति लगातार ठप रही। करीब आठ घंटे की इस कटौती से लोग गर्मी में बेहाल रहे। घरों में लगे इनवर्टर डाउन हो गए। मोटर न चलने के कारण पानी की समस्या पैदा हो गई। लोगों के घरों में अंधेरा और फिर ऊपर से गर्मी के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के जेई भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि मेंटिनेंस कार्य चल रहा है, जिस कारण बिजली बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें