फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आंधी से बिजली का खंभा टूटा, 30 गांवाें की बिजली गुल

Thu, 30 Apr 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। क्षेत्र में तेज आंधी से खौद-टांडा रोड पर पेड़ उखड़कर बिजली की लाइनों और खंभों पर जा गिरे, जिससे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पेड़ से लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे सही करने में सात घंटे लगे। इस दौरान मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

आंधी का सबसे ज्यादा असर खौद- टांडा मार्ग पर मुरसैना के पास देखने को मिला। जहां पेड़ गिरने से बिजली के कई पोल टूटकर जमीन पर गिर गए। इस हादसे के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह से ही ठप हो गई।
सात घंटे तक बिजली गुल रहने से क्षेत्र के करीब बीस हजार उपभोक्ताओं समेत व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीमें पोल ठीक करने और तारों को जोड़ने के लिए मशक्कत करती नजर आईं, लेकिन क्षति अधिक होने के कारण बहाली में काफी समय लगा।
विज्ञापन

इस दौरान करीब तीस गांवों में सात घंटे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। बिजली अधिकारियों ने बताया कि आंधी से लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण कई खंभे टूट गए थे, जिन्हें सही करने में कुछ समय लग गया। अब बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें