फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसपी ने बदले कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र

Sat, 29 Aug 2026 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एसपी अनिल कुमार सिसौदिया ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादलों के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही 90 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

आदेश के तहत निरीक्षक गुड्डू को प्रभारी आईजीआरएस के पद से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना मिलक की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक गौरव यादव को थाना पटवाई से हटाकर प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है। निरीक्षक गंगासरन को थाना सैफनी से अपराध निरीक्षक थाना टांडा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक अमित कुमार को सिविल लाइंस से स्थानांतरित कर प्रभारी सर्विलांस सेल रामपुर बनाया गया है। अब तक सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे उपनिरीक्षक हेमराज सिंह को थाना सैफनी भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक ज्योति चौधरी का थाना अजीमनगर से थाना मिलक खानम तबादला किया गया है। उपनिरीक्षक संजीव त्रिपाठी को थाना पटवाई से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा जिले में तैनात 90 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा विभिन्न शाखाओं व थानों में कार्यों के बेहतर संचालन को सुनिश्चित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें