फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मिलक विधायक के कहने पर हटाए गए थे पटवाई-शाहबाद के एसओ

Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोशल मीडिया पर एसपी का पत्र वायरल हो रहा है। यह पत्र एसपी ने मिलक विधायक राजबाला को लिखा है। पत्र में दोनों थानाध्यक्ष को हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरण करने बात लिखी गई है। हालांकि एसपी ने इससे इन्कार किया है। उनका कहना है कि दोनों को एक जगह तैनाती का समय पूरा होने के बाद ही हटाया गया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसपी ने शाहबाद, पटवाई समेत कई थानाध्यक्षों को हटा दिया था। साथ ही टांडा थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर भी किया था। शाहबाद और पटवाई के एसओ को हटाए जाने के पीछे उस वक्त सामान्य प्रक्रिया बताया गया था, लेकिन सोशल मीडिया में पत्र वायरल होने के बाद चर्चा है कि दोनों को हटाने के पीछे कोई सामान्य वजह नहीं बल्कि मिलक की विधायक राजबाला की शिकायत थी।
सूत्रों के अनुसार विधायक ने दोनों ही थानाध्यक्ष की शिकायत डीजीपी से की थी। उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई को कहा था। डीजीपी ने मामले में एसपी को कार्रवाई करने को कहा था,जिसके बाद एसपी ने दोनों थानाध्यक्षों को हटा दिया था। दोनों को हटाने के बाद एसपी ने एक पत्र विधायक को लिखा और की गई कार्रवाई से अवगत कराया था।
विज्ञापन

एसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि दोनों का थाने में तैनाती का समय पूरा हो गया था, जिसके बाद दोनों को दूसरे थाने में पोस्टिंग दी गई है। उन्होंने किसी दबाव में थानेदार को हटाने से साफ इन्कार किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें