फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान किया वाहनों का बदला रूट

Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। रामपुर-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण के मद्देनजर नरपतनगर में अतिक्रमण हटाने का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। तोड़फोड़ और मलबे की जद में आकर कोई चोटिल न हो जाए, इसके लिए रविवार को स्वार पुलिस ने मुंशीगंज मोड़ से रूट डायवर्ट कर दिया। बाजपुर आने-जाने वाले वाहनों को मुंशीगंज होकर गुजारा गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण हटाने के लिए नरपतनगर के लोग पूरी मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं। अतिक्रमण तोड़ने के लिए उन्होंने जेसीबी का सहारा लिया है। चूंकि कई जेसीबी के साथ भारी तादाद में नगरवासी अपने अतिक्रमण को ढहाने और मलबा उठाकर उसका निस्तारण करने में लगे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने रविवार को बाजपुर दिशा की ओर जाने वाले वाहनों को वाया मुंशीगंज होकर गुजारा।
उधर, बाजपुर से रामपुर की ओर आने वाले वाहनों को मानपुर तिराहे से वाया मुंशीगंज होकर भेजा गया। रूट डायवर्जन के चौपहिया वाहनों को ही दिक्कत हुई। दोपहिया वाहनों को सीधे आने-जाने की सुविधा रही। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बतया कि आवागम के दौरान किसी वाहन पर मलबा आदि न गिर जाए या फिर हादसा न हो इसके लिए मुंशीगंज मोड़ पर डायवर्जन किया गया था। डायवर्जन अगले दो दिन तक रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि रामपुर-बाजपुर मार्ग दस मीटर चौड़ा बनाया जाना है। इसमें बाधा बने अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद हटाने का कार्य स्वयं मकान स्वामियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें