फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशवनगला प्रकरण में हत्या की वजह चुनावी रंजिश नहीं बल्कि लेनदेन का विवाद आ रही सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। काशवगनला गांव चुनावी रंजिश में हुई हत्या को पुलिस विवाद में हुई हत्या बता रही है। पुलिस ने प्रकरण में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि हत्या लेनदेन के विवाद में की गई है और शीघ्र ही मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव काशवनगला में बुधवार रात को गब्बर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में मृतक के भाई की ओर से धीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे यादव, चंद्रकेश, जीवन सिंह, धारा सिंह उर्फ राजेश और मोनू व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या की वजह चुनावी रंजिश नहीं बल्कि गब्बर के भाई रामवीर और आरोपी धीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे यादव के बीच लेनदेन को लेकर विवाद है। पुलिस को पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को क्षेत्र में यह भी चर्चा रही कि मामले में पुलिस के हाथ हत्यारोपी लग गया है, लेकिन पुलिस से इंकार कर रही है।
अवैध तमंचों बिक्री का मामला भी आ रहा सामने
शाहबाद। काशव नगला गांव में गब्बर सिंह की हत्या की जांच में लगी पुलिस के सामने कई बातें आ रही हैं। इस दौरान यह भी पाया गया है मृतक के एक भाई और आरोपी अवैध तमंचों की बिक्री भी करते थे। दोनों के खिलाफ कई मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं। अवैध तमंचों की बिक्री और अन्य लेनदेन का विवाद भी इस हत्या की कड़ी में अहम बिन्दु सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें