फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था,कहीं टूटे तार तो कहीं हुए फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो दिन तक रुक रुककर हुई बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई । शहर में कहीं पर तार टूटे हैं तो कहीं फाल्ट हो गए,जिसकी वजह से करीब तीन घंटे तक कई माेहल्लों की बिजली गुल रही। सोमवार की शाम को अचानक से मौसम बदल गया और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बरिश के बीच बिजली फाल्ट की समस्या भी शुरू हुई । शहर के शाहबाद गेट, बिलासपुर गेट, पहाड़ी गेट, किला, गंज, सिविल लाइंस आदि क्षेत्र की बिजली बारिश से हो रहे फॉल्ट के कारण करीब तीन घंटे तक बाधित रही। बारिश में ही बिजली कर्मियों लाइनों में फाल्ट और पेड़ों को हटाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराने में लगे रहे। शहर में सबसे खराब स्थिति किला फीडर की रही जहां पर करीब छह घंटे बिजली गुल रही।जिस कारण क्षेत्र को लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं मंगलवार की सुबह हुई बारिश के कारण लाइनों में फाल्ट हो गए। रातभर पूरे शहर मेँ बिजली की आवाजाही से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिले में सोमवार की शाम को आई तेज हवा और बारिश के कारण लाइनों पर पेड़ गिरने और फाल्ट होने के कारण कई जगह फाल्ट हो गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए थे। बिजली कर्मियों के द्वारा लाइनों को सही कराया गया, जिसके बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

- पीके शर्मा, कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें