फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अभियोजन की बहस शुरू

Thu, 05 Feb 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नौ को सुना जाएगा मामला, सजा के खिलाफ दायर अपील पर चल रही सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर बुधवार को अभियोजन की बहस शुरू हो गई। उनकी बहस अभी जारी है। इस मामले की सुनवाई अब नौ फरवरी को होगी।
सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई।
इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से बहस हुई। बहस अभी जारी है। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस शुरू हो गई है। बहस अभी जारी है। इस मामले में अभियोजन की बहस नौ फरवरी को भी होगी।
विज्ञापन


-


गवाह को धमकाने में 17 को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होगी। गंज थाने में दर्ज इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें